धनबाद, दिसम्बर 11 -- झरिया, प्रतिनिधि मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने बुधवार को स्तन कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किए गए थ्री स्टेप्स टू ईयरली डिटेक्शन नामक पुस्तिका का लोकार्पण किया। लोकार्पण लाइफ लाइन हॉस्पिटल अस्पताल के निदेशक डॉ. ओपी अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, पुस्तिका के संकलनकर्ता एवं पूर्व अध्यक्ष असीम अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. ओपी अग्रवाल ने कहा कि स्तन कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर की रोकथाम में जागरूकता महत्वपूर्ण है। समय पर जांच, स्वयं-परिक्षण और नियमित चिकित्सकीय सलाह से कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि थ्री स्टेप्स टू ईयरली डिटेक्शन जैसी सरल, उपयोगी और वैज्ञानिक पुस्तिका महिलाओं को सही जानकारी प्रदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.