लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ,संवाददाता। विभूतिखंड के बड़ा भरवारा इलाके में मुंह से कैंसर से जूझ रहे अधेड़ ने शुक्रवार को वॉशरूम में आत्महत्या कर ली। पत्नी घर पहुंची तो शव फंदे से लटका मिला।बड़ा भरवारा निवासी रामकेश यादव (55) करीब चार-पांच साल से मुंह के कैंसर से ग्रसित थे। उनका राम मनोहर लोहिया अस्पताल से इलाज चल रहा था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बीमारी के चलते रामकेश घर पर ही रहते थे। शुक्रवार दोपहर पत्नी कुछ काम से बाहर गई थी। बच्चे भी घर पर नहीं थे। इस दौरान रामकेश ने वॉशरूम में फांसी लगा ली। करीब सवा तीन बजे जब पत्नी घर पहुंची। यह भी पढ़ें- युवक ने आत्महत्या की पति को कमरे में न देख वॉशरूम की ओर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाया, आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा तो रामकेश लटके थे। शोर सुनकर आसपड़ोस के...