हाजीपुर, मार्च 7 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र विश्व कैंसर दिवस पर वैशाली महिला महाविद्यालय में सेहत केंद्र एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाजीपुर सदर अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विक्रम उपस्थित थे। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर विक्रम को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। अध्यक्षीय के वक्तव्य में प्राचार्य ने कैंसर के संबंध में छात्राओं को जागरूक होने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कैंसर का समय रहते अगर पहचान हो जाए तो इसका इलाज संभव है। इसका जागरूकता ही इलाज है। उन्होंने कैंसर के विभिन्न लक्षणों के साथ विभिन्न प्रकारों के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी। इसके साथ ह...