कैंसर की नकली दवा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह नकली और अस्पतालों से कथित तौर पर चोरी की गई महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की खरीद-बिक्री में शामिल था। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद समेत कई शहरों में छापेमारी कर अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और ठिकानों से करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य की दवाएं बरामद की गई हैं। इनमें कैंसर के इंजेक्शनों की 588 भरी वायल, छह खाली वायल, सात खाली डिब्बे और अन्य दवाओं की 3,021 यूनिट शामिल हैं। इसके अलावा करीब 50 लाख रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रजिस्टर और डायरियां भी बरामद हुई हैं। क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल के मुताबिक, 22 जून को पुलिस को सूचना मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.