कैंसर-किडनी मरीजों की आर्थिक सहायता पर संशय
धनबाद, मई 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सिविल सर्जन कार्यालय में झारखंड मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना (एमजीबीयूवाई) के तहत आवेदन जमा करने पहुंचे 10 से 12 मरीजों और परिजनों को बुधवार को लौटा दिया गया। उन्हें बताया गया कि राज्य सरकार एमजीबीयूवाई के बदले अबुआ स्वास्थ्य योजना शुरू कर रही है। हालांकि नई योजना को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। कई लोग कैंसर, किडनी रोग और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की उम्मीद में पहुंचे। परिजनों का कहना था कि वे इलाज से जुड़ी आर्थिक सहायता के लिए लंबे समय से एमजीबीयूवाई की प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश कर रहे थे। सारी तैयारी के साथ आवेदन करने आए तो आवेदन जमा ही नहीं लिया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि यह योजना बंद होने वाली है। कार्यालय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.