लखनऊ, अप्रैल 7 -- राजपाल सिंह/ लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक शातिर जालसाज ने कैंसर पीड़ित पिता के इलाज का बहाना बनाकर चांदी व्यापारी को अस्पताल बुलाया और लाखों की चांदी लेकर फरार हो गया। जांच में सामने आया कि जालसाज द्वारा बदले में दी गई धातु पूरी तरह नकली थी। पीड़ित की शिकायत पर सोमवार शाम मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी चांदी के कारीगर सुनील रस्तोगी ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले एक व्यक्ति ने फोन किया, जिसने अपना नाम अजय कुमार वर्मा और पता खलीलाबाद बताया। उसने 15 किलो चांदी की बिछिया बनाने का ऑर्डर दिया और कई बार फोन कर ऑर्डर की पुष्टि भी करता रहा। पीड़ित ने बड़े व्यापारियों से कच्चा माल लेकर बिछिया तैयार करनी शुरू कर दी।कैंसर के बहाने अस्पताल बुलायाइसी दौरान आरोपी ने फोन कर बताय...