कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आईएमए सेमिनार हॉल में ऑन्कोलॉजी पर कार्यक्रम किया गया। कैंसर उपचार की आधुनिक तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा व सचिव डॉ. शालिनी मोहन की मौजूदगी में प्रथम वक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि सीटी स्कैन, पीईटी स्कैन, मॉलिक्यूलर टेस्टिंग, टार्गेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी के माध्यम से अब फेफड़ों के कैंसर का उपचार अधिक प्रभावी हो गया है। डॉ. कुश पाठक, डॉ. दिनेश सिंह सचान, डॉ. मोहम्मद अतहर, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. एसी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- फेफड़े के आस-पास टीबी पकड़ने में एक जांच नाकाफी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...