कैंसर अस्पताल में चौथी मंजिल से मरीज कूदा, मौत
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सुंदरपुर स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में सोमवार देर रात कैंसर पीड़ित 35 वर्षीय रामेश्वर कुमार ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। एक दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ था। वह वार्ड नंबर चार में भर्ती थे। उनका शव मर्चरी भिजवाकर चितईपुर पुलिस जांच में जुट गई। मुजफ्फरपुर में मोहजम्मा गांव के रहने वाले रामेश्वर कुमार पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे। करीब एक महीने से यहां उनका इलाज चल रहा था। कैंसर अस्पताल में सोमवार को डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद उन्हें वार्ड नंबर में चार भर्ती किया गया था। सोमवार देर रात वह वार्ड से बाहर निकल चौथी मंजिल पर पहुंच गए। उन्होंने वहां से छलांग लगा दी। उनके गिरने की तेज आवाज सुन सुरक्षा और स्वास्थ्यकर्मी जब तक मौके पर पहुंचे, तब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.