रांची, मई 8 -- रांची। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में शैक्षणिक सत्र के दौरान शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की समयबद्धता, परिश्रम और शिक्षा के प्रति उनकी अनुकरणीय जिम्मेदारी का पुरस्कार है। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों ने अनुशासन और दृढ़ता का एक उत्कृष्ट मानक स्थापित किया है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी समर्पण और निरंतरता की इस भावना का अनुसरण करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.