कैंब्रियन में छात्रों ने नशामुक्त भारत बनाने की ली शपथ
रांची, अगस्त 19 -- रांची। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड में बुधवार को '10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' के तहत जागरुकता एवं शपथ-ग्रहण सत्र का आयोजन किया गया। निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने नशे को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त जीवन जीने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही व्याख्यान के जरिए नशे के हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: नशामुक्ति की शपथ लेकर विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.