रांची, दिसम्बर 21 -- चान्हो, प्रतिनिधि। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, चोरेया मोड़, बीजूपाड़ा में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित यह कार्यक्रम, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों दीप जलाकर की। मुख्य अतिथि डॉ सुभाष कुमार (प्रधानाचार्य, आचार्यकुलम), संजय प्रकाश मैत्री, सुशील कुमार (प्रधानाचार्य, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल धुर्वा), सन्नी टोप्पो, आशुतोष तिवारी, होलिका देवी और विद्यालय संचालक परमा सिंह मौजूद थे। विद्यालय संचालक परमा सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाटक सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को स...