बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- कैंब्रिज स्कूल में स्पोर्ट्स मीट बच्चों ने दिखायी प्रतिभा फोटो: कैंब्रिज: बिहारशरीफ के पहाड़पुरा स्थित कैंब्रिज स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत करते निदेशक अरविंद कुमार व अन्य। बिहारशरीफ। कैंब्रिज ग्रुप ऑफ स्कूल के पहाड़पुरा और सिलाव ब्रांच में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। 250 बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य रूप से कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और रिले दौड़ में बच्चों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। निदेशक अरविंद कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि समग्र विकास के लिए ज़रूरी हैं, जिससे एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने में मदद मिलती है। पहाड़पुरा ब्रांच से गौरव, अभिनव, राजकुमार, अंकित कुमार...