बागपत, मई 2 -- बड़ौत। नगर के कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा प्ले से लेकर आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक राजीव तोमर ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है और छात्रों को निरंतर इसी दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए। सीमा चौधरी ने बच्चों को अधिक परिश्रम कर इसी तरह की ट्रॉफी प्राप्त करने के गुर बताए। इस दौरान बलराज सिंह, सीमा शर्मा, निक्की कटारिया, सोमवती वर्मा, मोनू मलिक, हर्षवर्धन, गीता पंवार, पूनम मान, रेणु भारद्वाज, अंजलि, दिशा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...