बक्सर, मई 13 -- - प्रियांशु कुमार बने विज्ञान संकाय में टॉपर, कई विषयों में छात्रों ने हासिल किए 90 से अधिक अंक: फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। सीबीएसई द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में स्थानीय कैंब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल का शत प्रतिशत परिणामछात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन विज्ञान संकाय के छात्र प्रियांशु कुमार ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनुज कुमार दुबे ने 89.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लकी राज ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान तथा सर्वजीत कुमार ने 89 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। स्कूल के चेयरमैन टीएन चौबे ने विद्यार्थ...