बोकारो, जून 23 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो विधानसभा क्षेत्र में झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल कैंप-2 बोकारो के कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक श्वेता सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ आमजन को सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित, समावेशी विकास और मजबूत आधारभूत संरचना के निर्माण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथ...