कैंप लगा कर बाईपास पथ के अधिग्रहित भूमि रैयतों को करें भुगतान
लोहरदगा, अप्रैल 8 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा समाहरणालय में बुधवार को लोहरदगा में सड़क निर्माण योजनाओं की समीक्षा बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई।इसमें एनएचएआई-75 अंतर्गत कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना की समीक्षा की गई। इसमें तोड़े गए संरचनाओं से संबंधित मुआवजा को लेकर चर्चा की गई। आवश्यक निर्देश जिला भू-अर्जन अधिकारी को गए। कुडू बाजार चौक के सड़क के किनारे नाली निर्माण करने को कहा गया। एनएच अंतर्गत लोहरदगा बाईपास पथ में अधिग्रहित की गई भूमि के रैयतों, जिनका भुगतान लंबित है, शिविर आयोजित कर उनका भुगतान कराये जाने का निर्देश दिया गया। कुडू-घाघरा पथ में कड़ाक में टॉल गेट बनाये जाने का भी कार्य प्रारंभ कराए जाने का निर्देश एनएच को दिया गया।पथ प्रमण्डल लोहरदगा को नदिया-इरगांव पथ का कार्य पूर्ण करने व भूमि अधिग्रहण अंतर्गत रैयतों को भुगतान की जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.