मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला स्कूल में सोमवार को कैंप लगाकर शिक्षा विभाग की लंबित योजनाओं को पूरा किया गया। कैंप में सरकारी और निजी स्कूल के कर्मचारी शामिल हुए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में यूडायस में एंट्री, अपार आईडी निर्माण, एक पेड़ मां के नाम, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, इंस्पायर अवार्ड के तहत पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करना, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, विद्यांजलि पोर्टल पर सभी शिक्षकों का प्रोफाइल एंट्री, नशामुक्त विद्यालय, प्रशस्त एप और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजनाएं पीछे थीं। डीपीओ एसएसए आयुष कुमार के नेतृत्व में इसे अंजाम दिया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अपार नहीं बनाने वाले 153 निजी स्कूलों को चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...