आगरा, अप्रैल 16 -- फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत पटियाली तहसील क्षेत्र में बुधवार को न्यायिक एसडीएम आतीश कुमार ने देहात क्षेत्र के गांवों और कस्बा पटियाली में कैंप लगवाकर किसानों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया समझाई और उनकी कृषि भूमि को आधार कार्ड से लिंक कराने का कार्य भी कराया। कैंप में फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचेगा। भूमि संबंधी विवादों में पारदर्शिता आएगी और किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। एसडीएम आतीश कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराएं और अभियान का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.