मुंगेर, मई 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अंचलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सोमवार को समाहरणालय में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि हड़ताल से लौटे अंचलाधिकारी अब बिना किसी देरी के लंबित पड़े जमीन संबंधी मामलों का निपटारा शुरू करें।
बड़ी विकास योजनाओं पर चर्चा बैठक में जिले की बड़ी विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि बरियारपुर और असरगंज अंचल में लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए दोनों अंचलों में 500-500 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल भूमि चिन्हित कर अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का टास्क सौंपा है। इसके अलावा बरियारपुर और धरहरा में गंगा पथ के एलाइनमेंट के लिए भी जमीन की मापी और पहचान का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.