हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी। राजेंद्र नगर वार्ड 12 में रविवार को लगे कैंप में 57 लोगों ने पंजीकरण करवाया। स्थानीय पार्षद प्रीति आर्या के कार्यालय में लगे कैंप में समान नागरिकता संहिता (यूसीसी) के तहत निशुल्क आवेदन जमा किए गए। इस मौके पर हेमंत साहू, रामलाल गुप्ता, विशाल आर्या, रविंद्रनाथ गोस्वामी, प्रीति पाल, करन त्यागी, नरेंद्र कुमार, संजय कुमार, बबिता कश्यप मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...