लखीमपुरखीरी, जनवरी 30 -- महेशपुर इलाके के श्री राम रत्न शास्त्री महाविद्यालय कोठी गनेशपुर में आंखों के चेकअप और निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे करीब 53 मरीजों का आंखों का चेकअप किया गया। 23 मोतियाबिंद के मरीजों को अस्पताल भेजा गया। डाक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहदेवा मोहम्मदी की डाक्टर सुमेय्या ने मरीजों की आंखों का चेकअप किया। इस शिविर मे 53 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमे मोतियाबिंद के 23 मरीज मिले। शिविर में महाविद्यालय के प्रबंधक गौरव शर्मा और अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा का विशेष सहयोग रहा। अस्पताल की टीम मे समीर अली, शोभित दीक्षित, भावना, मुस्कान, अंशिका देवी सहित स्टॉफ मौजूद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...