सिद्धार्थ, दिसम्बर 13 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत विभाग की ओर से कठौतिया रामनाथ विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को बिजली बिल राहत योजना के तहत विशेष कैंप लगाया गया। कैंप का संचालन जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्त के नेतृत्व में किया गया। शाम पांच बजे तक 28 उपभोक्ताओं ने योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया। वहीं 21 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान करते हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपये जमा किए। जेई ने उपभोक्ताओं को योजना के लाभ की जानकारी दी और समय से बिल जमा करने की अपील की। कैंप में मौजूद कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर समाधान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...