बहराइच, अप्रैल 24 -- पयागपुर। पयागपुर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर बच्चों का टीकाकरण किया गया। बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 30 अप्रैल तक टीडी (टेटनस डिप्थीरिया), डीपीटी (डिप्थीरिया, काली खांसी एवं टेटनस) के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पांच से छह वर्ष आयु के कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चे को डीपीटी का टीका, 10 वर्ष आयु के कक्षा चार-पांच के बच्चे और 16 वर्ष आयु वर्ग के कक्षा 10-11 में पढ़ने वाले बच्चों को टीडी के डोज दिए जाएंगे। अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि स्कूल में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगवाई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें जानलेवा संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सके। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में कैंप लगाकर लगाया गया टीडी डीप...