सोनभद्र, मई 3 -- डाला,हिंदुस्तान संवाद। चोपन ब्लाक के बाड़ी गांव में सूबे के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड़ के आवास पर रविवार को फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री व चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड़ का फार्मर आईडी बनाकर कैंप का शुभांरभ हुआ।मंत्री श्री गोंड ने कहा कि सरकार किसानों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़कर पारदर्शिता बढ़ाना चाहती है। फार्मर रजिस्ट्री होने पर योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलेगा। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील किया कि जल्द से जल्द अपना फार्मर रजिस्ट्री बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। सहायक विकास अधिकारी कृषि पंकज यादव के नेतृत्व में लगाए गए कैंप में बीस से अधिक संख्या में किसानों के खतौनी को आधार से लिंक कराने और फार्मर आइडी बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। उन्हो...