फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने लापरवाही में घुमना चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। पांच उपनिरीक्षकों को इधर से उधर तैनाती दी गयी है। राजेपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार को कादरगेट थाना, मोहम्मदाबाद कोतवाली से अरविंद अवस्थी को राजेपुर, कायमगंज कोतवाली से सुरजीत सिंह को कमालगंज, कायमगंज की मंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह को मानीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। घुमना चौकी प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर किया गया है। उपनिरीक्षक भोलाराम को अंगुष्ठ छाप प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया कि जिसकी जहां तैनाती हुयी है वहां पहुंचे इसमें लापरवाही न करें। यह भी पढ़ें- कहीं कोई परेशान क रे तो तुरंत बतायें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...