सीवान, अप्रैल 30 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के रजनपुरा स्थित शिव मंदिर के परिसर में बुधवार को रजनपुरा निवासी व समाजसेवी स्व. ध्रुवनंदन सिंह के पांचवीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। यह निःशुल्क जांच कैंप रोटरी क्लब आफ सीवान 'संकल्प' के सौजन्य से आयोजित किया गया। कैंप में चार्टर्ड प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ. संजय कुमार सिंह, चार्टर्ड सेक्रेटरी डॉ. पंकज कुमार चौरसिया, रोटेरियन डॉ. श्रीमती अनिता चौरसिया के अलावे डॉ. साजिद व डेंटिस्ट डॉ. मोहित कुमार द्वारा करीब दो सौ मरीजों को निःशुल्क सुगर, बीपी व इसीजी आदि जांच करने के बाद समुचित इलाज किया। वहीं समाजसेवी विपीन कुमार सिंह द्वारा सभी चिकित्सकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी में इलाज में पूरा मदद किया जाएगा। साथ ही प...