मेरठ, फरवरी 12 -- सरधना। ब्लॉक सभागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ऊजला विधिव सेवा प्राधिकरण शुभम शर्मा व डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि सरकार द्वारा आमजन के लिए आयुष्मान भारत कार्ड, सामान्य बीमा योजना, किसान बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, एकीकृत सामाजिक पेंशन योजना, अल्पसंख्यक छात्रवृति योजना जैसे तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। बीडीओ सुनीत भाटी ने पात्रों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.