मऊ, अप्रैल 12 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के फरसरा खुर्द गांव में शनिवार को सरकारी राशन दुकान पर फार्मर आईडी के लिए कैंप लगाया गया। इसमें एक दर्जन से अधिक किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराई। जबकि कई किसानों के नाम में त्रुटि होने पर किसानों की केवाईसी कर डाटा ट्रांसफर किया गया। किसानों के विभिन्न समस्याओं का समाधान के साथ जागरूक भी किया गया। कृषि रक्षा इकाई दोहरीघाट के रामकेश यादव ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के बाद ही पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य योजनाओं में स्वतः जुड़ जाएंगे। किसान की फसल के अनुसार डिजिटल तरीके से फसलों का बीमा संभव हो सकेगा। किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण आसानी एवं जल्दी मिल सकेगा और किसान अपनी फसलों, मृदा की स्थिति और कृषि जलवायु परिस्थितियों...