उरई, दिसम्बर 8 -- कोंच। उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बिजली विभाग द्वारा ग्राम बरोदा खुर्द में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजना का लाभ उठाया और अपने बिजली बिलों के बकाये को निपटाने के लिए पंजीकरण कराया। जेई अमन पांडेय ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को समझाया कि यह योजना उनके लिए बकाया बिलों के बोझ से राहत पाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि जितने भी उपभोक्ता लंबे समय से बकाये की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने कागज जमा कर पंजीकरण पूरा कराया और राहत की प्रक्रिया शुरू कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.