चंदौली, जनवरी 30 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा के ग्राम पंचायत भवन पर शुक्रवार को मतदाता सूची में एसआईआर के तहत संशोधन एवं नए नाम जोड़ने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। सुबह से ही ग्राम पंचायत भवन पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। खासकर युवा मतदाता, महिलाएं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बीएलओ एवं संबंधित कर्मचारियों ने लोगों को प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर आवेदन स्वीकार किए। कैंप के दौरान जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं थे, उनके नए नाम जोड़ने की कार्रवाई की गई। वहीं मृतक मतदाताओं के नाम हटाने तथा गलत प्रविष्टियों को दुरुस्त करने का कार्य भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एस आई आर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है, ताकि किसी भी पात्र नागरिक क...