भदोही, अप्रैल 9 -- भदोही, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुष्मान एवं आभा आईडी कार्ड अभियान कैंप के बारे में जानकारी ली। साथ ही बेरवां में चल रहे कैंप का निरीक्षण किया। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि कैंप में एनम माया पांडेय एवं आशा, आंगनवाड़ी उपस्थित थीं। वहां पर आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाया जा रहा था। मौके पर चिकित्सा अधीक्षक भी उपस्थित थे। उसके बाद गोपालपुर में कोटेदार के घर आयुष्मान कैंप का आयोजन किया गया था, उसे चेक किया गया। वहां पर भी एएनम रीमा भारती, पंचायत सहायक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.