कैंपियरगंज में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो गिरफ्तार
गोरखपुर, मई 23 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पहली घटना लक्ष्मीपुर द्वितीय गजरहिया नाऊ टोला की है। पीड़ित रामनगीना ने तहरीर में बताया कि 20 मई की रात करीब नौ बजे अनीता देवी, अमीत शर्मा, रोशनी और रेशमा पुरानी रंजिश को लेकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिए। इसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई। बचाव करने पहुंचीं पत्नी माया को भी घायल कर दिया गया। ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।दूसरी घटना लक्ष्मीपुर प्रथम गांव की है। धर्मद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.