फिरोजाबाद, सितम्बर 12 -- शिकोहाबाद। शिकोहाबाद के रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी कैंपिंग कोच के एक कैबिन में आग लगने की घटना के समय खाना बन रहा था। सिलेंडर पर खाना बना रहे कुक ने जैसे ही चिंगारियां निकलने हुए देखीं तो वह दौड़कर कैबिन से बाहर भागा। अगर वह कुछ देर और रुक जाता तो आग की लपटों में घिर जाता। कुक ने ही रेलवे के उच्चाधिकारियों को कैबिन में लगी आग की जानकारी दी थी। फायर बिग्रेड अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टा कैंपिंग कोच के कैबिन में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आ रहा है। शॉर्ट सर्किट के समय कुक दामोदर उसमें खाना पका रहा था। जैसे ही आग लगी वह बाहर आ गया। हादसे में एक सिलेंडर भी कैबिन में फटा था जिसके धमका से आसपास से लोग सहम गए थे। उसी से कैबिन में आग और तेजी से फैली थी। दूसरा सिलेंडर आधा भरा हुआ मिला है जिसे फाय...