लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के रोवर्स और रेंजर्स लीडर्स की ओर से रविवार को रसायन विज्ञान विभाग में रोवर्स और रेंजर्स गतिविधियों के नेतृत्व विषयक बिगनर्स कोर्स का आयोजन हुआ। कार्यक्रम भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यालय तथा प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार की अगुवाई में हुआ। यहां भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा ने कैंपिंग, साहसिक प्रशिक्षण, सामुदायिक विकास, कौशल विकास और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड के मूल सिद्धांत, नियम, प्रतिज्ञा, आदर्श वाक्य और प्रगतिशील प्रशिक्षण योजना से अवगत कराते हुए सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। समन्वय डॉ. मनीषा शुक्ला एवं डॉ. नीरज मिश्रा ने किया। ...