कैंपस से कॉलेजों तक मेरिट तैयार, समर्थ पोर्टल चेक करें छात्र
मेरठ, अगस्त 15 -- चौ.चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीएससी और एमए, एमकॉम, एमएससी सहित यूजी-पीजी ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुक्रवार को कैंपस से कॉलेजों तक मेरिट तैयार हो गई। इसमें स्थान पाए छात्रों को कॉलेज ऑफर लेटर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। छात्रों को 16 अगस्त की रात तक समर्थ पोर्टल लॉगइन में ऑफर लेटर मिल जाएगा। कॉलेजों से छात्रों को ऑफर लेटर मिलेगा जबकि कैंपस के विभाग से फीस जमा करने का लिंक भेजा जाएगा। कैंपस-कॉलेज दोनों में यूजी-पीजी प्रथम वर्ष में 17 से 19 अगस्त तक प्रवेश होंगे। विवि ने छात्रों को समर्थ पोर्टल के साथ-साथ ऑफर लेटर मिलने पर संबंधित कॉलेज में संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। प्रवेश लेना है तो ही कॉलेज का ऑफर लेटर स्वीकारें
प्रवेश की प्रक्रिया विवि के अनुसार छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.