अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उच्च शिक्षण संस्थानों में बढ़ती कुत्तों की समस्या को लेकर अब विश्वविद्यालय और कॉलेजों को जवाब देना होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के विवि व कॉलेज परिसरों में आवारा कुत्तों को लेकर उठाए गए कदमों का ब्योरा मांगा है। आयोग ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कैंपस में छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं। आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान किया जाए। निर्देशों के बावजूद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्थिति जस की तस बनी हुई है। यूजीसी ने संस्थानों से पूछा है कि उन्होंने कुत्तों को हटाने, नसबंदी, टीकाकरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि स्थानीय निकायों के साथ समन्वय स्थापित किया गया या...