रांची, अगस्त 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार ने राज्य के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को अपने-अपने संस्थानों में प्रहरी क्लब गठन करने का निर्देश दिया है। विभाग ने विश्वविद्यालयों से क्लब के गठन की कार्रवाई पूरी कर इसकी सूचना व कार्रवाई रिपोर्ट 12 अगस्त तक उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव राजेश कुमार साह ने राज्य के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 21 अप्रैल 2025 के पत्र के आलोक में राज्य के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में नशा मुक्त वातावरण तैयार करने के लिए प्रहरी क्लब का गठन किया जाना है。...