मेरठ, अगस्त 9 -- हाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पैदल चलने वालों के लिए साफ और अतिक्रमण मुक्त जगह होने के फैसले के बीच चौ.चरण सिंह विवि कैंपस में छात्रों के लिए समर्पित फुटपाथ बनेगा। छह फुट चौड़े इस फुटपाथ पर ना केवल टाइल्स होंगी बल्कि मौजूदा पेड़ यथावत रहेंगे। 4.3 किमी लंबे इस फुटपाथ में से विवि कैंपस में 3.3 किमी का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि एक किमी पर काम होना है। इन फुटपाथ के बाद कैंपस में छात्र-छात्राओं और बच्चों के लिए स्कूल से विभागों तक आना-जाना सुरक्षित हो जाएगा। यहां बनेगा अब फुटपाथ

फुटपाथ का निर्माण प्रस्तावित फुटपाथ ऑडिटोरियम से सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज और अंबेडकर हॉस्टल से मनोविज्ञान विभाग के सामने ट्यूबवेल तक होगा। इस रास्ते पर आम दिनों में छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक एवं कर्मचारी गुजरते हैं। दोनों रास्तों पर पर हॉस्टल, ...