कैंपस में एबीवीपी ने निकाला लोकतंत्र अपनाओ मार्च
मेरठ, अक्टूबर 16 -- देशभर में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी, आइसा और कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच एबीविपी ने शुक्रवार को देशभर के विश्वविद्यालय में अराजकता रोको- लोकतंत्र अपनाओ मार्च निकाला। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में भी शुक्रवार सुबह एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अराजकता रोको लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालते हुए देश की तरक्की के लिए एकजुट होने की अपील की। एबीवीपी ने कहा कि देश में धरने प्रदर्शन के नाम पर अराजकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। युवाओं को ऐसी अराजकता के झांसे में फंसने के बजाय लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए। एबीवीपी ने कैंपस में सेंट्रल लाइब्रेरी से मुख्य द्वार तक मार्च निकालते हुए एकजुटता की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.