मुंगेर, मई 26 -- तारापुर,निज संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तारापुर के परिसर में मंगलवार को कैंपस प्लेसमेंट सह रोजगार चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्रशिक्षित छात्रों एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया को लेकर छात्रों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। सैकड़ों अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान पहुंचे और रोजगार चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। फोर्ड मैनेजमेंट सर्विसेस, पुणे (महाराष्ट्र) से आए पदाधिकारी सूरज कुमार ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। कुल 55 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के प्रभारी प्राचार्य सुमन कुमारी एवं प्रशिक्षकों की उपस्थिति में हुआ। यह भी पढ़ें- 35 का केप...