शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- रोजा। रोजा में स्थित राजकीय औद्‍योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट को अयोजन किया गया। जिसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा हरिद्वार प्लांट, उत्तराखंड द्वारा विभिन्न पदों पर चयन के लिए छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। कैम्पस प्लेसमेंट में 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 40 से अधिक सफल अभ्यार्थियों को कंपनी द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...