कैंपस प्लेसमेंट में संत गणिनाथ के छात्र-छात्राओं का हुआ चयन
मऊ, मई 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना। संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शनिवार को इस प्लेसमेंट अभियान में कंपनी ने बी.एससी. (वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं रसायन विज्ञान) के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। जिसमें कई छात्र-छात्राओं का विभिन्न फील्ड एवं प्रोडक्शन से संबंधित पदों के लिए चयन किया गया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ अमित कुमार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रहलाद राम ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। ाावरण ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.