गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 55 छात्र-छात्राओं ने आरसीयू कैंपस विश्रामपुर में क्यूएच टालबरोज द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया। साक्षात्कार के आधार पर 24 छात्रों का चयन किया गया। उनका सालाना पैकेज 2.30 लाख रुपये प्रति वर्ष होगा। कंपनी के एचआर मनोज जोशी ने बताया कि यह कंपनी एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। कंपनी पार्ट्स बनाती है। संस्थान के निदेशक अनुराग चंद्रवंशी ने कहा कि छात्रों का चयन क्यू एच टालबरोज जैसा बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्लेसमेंट होना गौरव की बात है। छात्र-छात्राएं कंपनी में योगदान कर अपनी कुशल क्षमता को बढ़ाएं। आरसीयू के मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी मनीषा सिंह ने बताया कि छात्रों का चयन होना ट्रेंनिंग प्लेसमेंट का कर्तव्य निष्ठा को दर्शाता है। आगे भी कई बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.