गंगापार, फरवरी 24 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना स्थित प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट में बीटेक मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बिसलेरी ने कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया। ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार के आधार पर चार छात्रों इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से चंदन पटेल व राज कुमार तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग से कुंदन कुमार कुशवाहा व विनोद कुमार बिंद का चयन 2.16 लाख रुपये वार्षिक स्टाइपेंड पर किया गया। ट्रेनिंग पूर्ण होने के बाद 3.60 लाख रुपये वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.