मथुरा, अप्रैल 8 -- मथुरा। बीएसए कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (बीएसएसीईटी) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के लिए गर्व का क्षण रहा, जब टेक्नोलॉजी आधारित रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी रियल्टी असिस्टेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा ने कैंपस प्लेसमेंट के दौरान चार छात्रों का चयन किया। चयनित छात्रों में बीटेक अंतिम वर्ष के ईसीई ब्रांच के प्रियांश माहेश्वरी, सीएस ब्रांच की छात्रा साक्षी सारस्वत, विशाल शर्मा और प्रशांत पाल शामिल हैं। सभी को 6.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्गा पूजा (सीएसई), रंजीत सिंह (ईसीई) एवं टीएनपी विभागाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने इसे छात्रों की मेहनत और संस्थान की गुणवत्ता का प्रमाण बताया। चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि छात्र भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। वाइस चेयरमैन इं. नितिन ...