कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 226 विद्यार्थियों ने लिया भाग
गोरखपुर, मई 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में गुरुवार को एडटेक कंपनी प्लेनेटस्पार्क की और से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव की प्रथम चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इसमें बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, बीकॉम, एमकॉम तथा व्यवसाय प्रशासन विभाग के 226 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। आगामी चयन प्रक्रिया में चयनित विद्यार्थियों को कंपनी 4.5 लाख से 7.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज देगी। एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया कई चरणों में होगी। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिकतम रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है। कहा कि विश्वविद्यालय केव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.