गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। डॉ. केएन मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में डीबी आरआरटीएस ऑपरेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, दुहाई की तरफ से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 15 विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थान से 500 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 200 का चयन हुआ। प्लेसमेंट में डॉ. केएन मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, सीएमडी, एमएम कॉलेज, गिन्नी देवी मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, गिन्नी देवी पीजी कॉलेज समेत आदि संस्थान विद्यार्थी शामिल हुए। यह भर्ती अभियान अतिरिक्त किराया अधिकारी और ट्रेन परिचर के पदों के लिए आयोजित किया गया। चयनित विद्यार्थियों को Rs.3.03 लाख प्रतिवर्ष का वेतन पैकेज प्रदान किया जाएगा। गौरव कंसल स्टेशन एवं वाणिज्यिक संचालन प्रमुख, संस्थान क...