कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में फार्मेसी के 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ
हापुड़, अक्टूबर 7 -- एटीएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग द्वारा फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन हुआ। इसमें फार्मेसी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के विषय ज्ञान, संचार कौशल, योग्यता एवं कार्यक्षमता का आकलन किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत फार्मेसी के 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ। संस्थान के डायरेक्टर जनरल डॉ. मनोज कुमार सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ.आलोक प्रताप सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.