बरेली, जून 4 -- बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित कैंपस परीक्षा के दौरान गुरुवार को औचक निरीक्षण में प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव के निर्देशन में सचल उड़ाका दल ले तीन नकलची पकड़े। शाम की पालियों में एक परीक्षा केंद्र पर एक विधार्थी मोबाइल से नकल करते पकड़े गया, जबकि दूसरे परीक्षा केंद्र पर हस्तलिखित पर्ची से नकल करते हुए दो विधार्थी पकड़े गए। सभी विद्यार्थियों के विरुद्ध यूएफएम के अंतर्गत कार्रवाई की गयी। सचल उड़ाका दल में डॉ. आशीष जैन, डॉ. ललित कुमार पांडेय व डॉ. कामिनी विश्वकर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...