रिषिकेष, अप्रैल 2 -- परीक्षा परिणाम में त्रुटियों को लेकर गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क गए। नाराज कार्यकर्ताओं ने श्रीदेव सुमन विवि ऋषिकेश कैंपस कॉलेज में प्रदर्शन किया और प्रशासनिक भवन में ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव समेत पांच छात्रों को हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें आईडीपीएल चौकी लेकर छोड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने प्रशासनिक भवन का ताला खुलवाया। छात्रसंघ महासचिव अभिषेक कुमार त्रिसूलिया ने कहा कि विवि ने स्नातक प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के परिणाम जारी किए हैं, जिनमें काफी त्रुटियां हैं। अधिकांश छात्रों को बेहद कम अंक दिए गए हैं। वहीं, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परिणाम वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। स्नातक तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के अतिरिक्त विषय दर्शाए हैं। स्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.